औरंगाबाद। तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। यह मामला देव थाना अंतर्गत सूर्य मंदिर स्थित तालाब की हैं। जहां अब तक किशोर का शव नहीं मिला है। किशोर की पहचान हरकीर्तन बिगहा निवासी प्रमोद रिकियासन के 14 वर्षीय बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि किशोर अन्य साथियों के साथ स्नान करने सूर्य मंदिर स्थित तालाब गया हुआ था तभी वह स्नान के क्रम में तालाब के मध्य चला गया जिसमें वह अचानक डूबने लगा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि इस दौरान उसे अन्य साथियों के द्वारा जब तक बचाव कार्य किया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे अपने दल बल के साथ पहुंचे तथा गोताखोर की सहयोग से किशोर की शव का छानबीन की जा रही हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक किशोर की देव सूर्य मंदिर स्थित तालाब में स्नान के दौरान मौत हो गई। फिलहाल उसके शव की छानबीन की जा रही हैं।
Related Articles
Check Also
Close
-
विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनJanuary 16, 2022
-
ताश की आड़ में जुआ खेलते नौ आरोपित गिरफ्तारNovember 2, 2021
-
इंटरमीडिएट सेंट अप की परीक्षा हुई समाप्तNovember 2, 2021
-
छेड़छाड़ का आरोपित नाबालिग लड़का भेजा गया बाल सुधार गृहSeptember 13, 2022






