औरंगाबाद। प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और भू जल वृद्धि तकनीक विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना भूमि संरक्षण विभाग औरंगाबाद के द्वारा ज़िले के देव प्रखंड अंतर्गत दुलारे पंचायत के गोल्हा गांव में आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन कार्यक्रम दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार यादव के द्वारा दिप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राजीव रंजन, भूमि संरक्षण विभाग के परियोजना प्रबंधक नीतीश नारायण झा, कार्यपालक अभियंता सुधीर कुमार प्रजापति, जीवकोपार्जन विशेषज्ञ रेखा रानी एवं सचिव नीतीश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक द्वारा भूजल वृद्धि एवं तकनीकी परियोजना संबंधी जानकारी कई प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान की गई। इसके अलावा वैज्ञानिक प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के विभिन्न तकनीकों से ग्रामीणों को अवगत कराया। इनके तहत जल-जंगल, जमीन – जानवर एवं जलवायु की समुचित प्रबंधन को श्रमदान द्वारा किए जाने वाले तकनीकों पर विशेष जानकारी दी गई जिससे लोग अपना कर मछली पालन करें तथा अपनी मूलभूत सुविधाओं को प्राप्त करें और आर्थिक रूप से संपन्न हो सकें। इस अवसर पर उपस्थित धनंजय यादव, रामस्वरूप यादव, देवेंद्र सिंह भोक्ता, विनोद यादव, मनोज यादव योगेंद्र ठाकुर, मंटू ठाकुर, सुखदेव यादव, विलास समेत कई अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
महान शिक्षाविद थे डॉ. रामपरीखा यादवJanuary 10, 2022
-
प्रखण्ड कार्यालय से बाइक ले उड़े चोरSeptember 20, 2022
-
दिव्यांग बच्चे दिखाएंगे प्रतियोगिताओं में हुनरNovember 28, 2021
-
नेवारी की पुंज में आग लगने से किसान को हुआ नुकसानMarch 12, 2022






