औरंगाबाद। दहेज हत्यारोपी पति एवं सास- ससुर को नवीनगर थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 210/21 में गोंगरा बांध निवासी मृतिका के पति विवेक राज उर्फ अनिल पाल, ससुर नरेश भगत एवं सास इंदु देवी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें मृतका के परिजन ने बताया था कि दहेज की लालच के कारण उसके ससुराल वाले लड़की के साथ मारपीट करके शारीरिक व मानसिक शोषण करते थे। इस घटना के बाद आरोपितों की छानबीन की जा रही थी। इसी सिलसिले में ये सभी घर से गिरफ्तार किए गए। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
नीतीश कुमार ने जाति के आधार पर समाज को किया खंडित: चिरागFebruary 2, 2022
-
नवनिर्वाचित वार्ड तथा पंच को बीडीओ ने सौंपा सर्टिफिकेटOctober 25, 2021
-
गृह मंत्री का बिहार रैली अब तक का रहा सबसे महंगा : डॉ रमेशApril 25, 2022
-
जरूरतमंदों को किया कंबल वितरणDecember 29, 2021







