औरंगाबाद। ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा नहर के पास अलखी आहार से एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। अज्ञात शव मिलने से आसपास सनसनी फैला गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना थाना को दी जिसके आलोक में पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि इस दौरान अब तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। इधर शव की पहचान को लेकर थाना परिसर में रखा गया है। वहीं पुलिस मामले में विभिन्न स्त्रोतों से अज्ञात युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि उक्त जगह से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया जिसका पोस्टमार्टम करवाया जा चुका हैं। हालांकि अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी हैं। लेकीन प्रथम दृष्टता में युवक की मौत ठंड लगने से हुई हैं। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं इस दौरान युवक के शरीर पर किसी तरह के कोई चोट या अन्य कोई निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल विभिन्न स्त्रोतों से पुलिस शव का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इसके वावजूद यदि शव का शिनाख्त नहीं हो पाया तो पूरे रीति रिवाज के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।