
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। विद्युत तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं बिच – बचाव में पहुंचे महिला का पति भी झुलस कर ज़ख्मी हो गया। यह मामला नविनगर थाना क्षेत्र के कझपा गांव की हैं। जहां उस गांव निवासी 39 वर्षीय बसंती देवी एवं उसके पति लाल मोहन यादव ज़ख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार महिला बधार में पशु चारे के लिए गई हुई थी। पशु चार लेकर जब वह लौट रही थी, इसी क्रम में वह पोल से लटके हुए विद्युत तार की चपेट में आ गई , मौके पर आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस दौरान शोर सुनकर महिला का पति पहुंचा और उसे विद्युत संपर्क से दूर करने का प्रयास किया जिसमे वह झुलस गया। वहीं महिला की इस हादसे में मौत हों गई। इसके बाद आनन-फानन में पति – पत्नी को रेफरल अस्पताल नवीनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी पति का इलाज किया गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से महिला के परिजनों में शोक व्याप्त है।







