मगध हेडलाइंस

विभिन्न मामलों में फरार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

नवीनगर(गया – औरंगाबाद) सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी के कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता के निर्देश पर बी कंपनी काला पहाड़ के कंपनी कमांडर लोकेश कुमार व जवान आमस थाना जिला गया के सहायक उप निरीक्षक रंजीत कुमार टंडवा थाना के सहायक उप निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार, माली थाना के सहायक उप निरीक्षक दशरथ यादव के साथ सयुंक्त अभियान चलाकर कई घटनाओं को अंजाम देने वाले हार्डकोर नक्सली कृष्णा पाल को माली बाजार से धर दबोचा गया। पकड़े गये नक्सली पर गया ज़िले के आमस थाना कांड संख्या 196/17 में वांटेड था।

आमस थाना के थाना प्रभारी अरबिंद किशोर ने बताया की सावंकला में सोलर प्लांट को बम से उड़ा देने तथा केबिन में आग लगाने तथा कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट व गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने में शामिल था। तथा काफी दिनों से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। लेकिन किसी ना किसी तरीके से वह बच निकलता था। पूछताछ के दौरान अपने कई कांडो मे संलिप्ता भी स्वीकार की हैं। इलाके में इसके नाम से काफी दहशत का महौल बना रहता था। उसने कई अहम जानकारी दी है जिससे नक्सल गतिविधियों के रोकथाम में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer