विविध

सोशल मीडिया इस्तेमाल के फायदे और नुक्सान: आनंद

         आनंद बिहारी

विशेष: (मगध हेडलाइंस) सोशल मीडिया एक आकर्षक तत्व है और आज ये हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है। यह मूल रूप से कंप्यूटर या किसी भी मानव संचार या जानकारी आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है और इसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति पर पड़ता है। सोशल मीडिया आज हमारे जीवन में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। एक बटन दबाने पर ही हमारे पास अत्यंत विस्तृत संबंधित सकारात्मक और नकारात्मक किसी भी प्रकार की जानकारी पहुंच रही है। लेकिन कई मौकों पर कहा जाता है कि सोशल मीडिया समाज के लिए खतरा है। यह तो लोगों पर निर्भर करता है कि वे इसका प्रयोग किस तरीके और किस नजरिए से कर रहे हैं।

सोशल मीडिया के फायदे: अगर सोशल मीडिया का प्रयोग समुचित और सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए, तो यह एक अच्छा माध्यम साबित हो सकता है। परन्तु अगर सोशल मीडिया का प्रयोग भ्रामक और अवांछित तरीके से प्रयोग किया जाए, तो यह समाज के लिए खतरा ही होगा। यह लोंगों से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है, इससे ज्ञान विज्ञान मनोरंजन और कम समय में देश विदेश के लाखों लोगों के साथ अपनी विचार साझा किया जा सकता है। इसके अलावा यह रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में भी हमारे लिए सहायक है। पिछले कुछ वर्षो में सोशल मीडिया के उपयोग में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। साथ ही हम इस सच्चाई को अनदेखा नहीं कर सकते कि सोशल मीडिया आज हमारे जीवन में मौजूद सबसे बड़े तत्वों में से एक है। इसने दुनिया भर के लाखों उपयोगकर्ताओं को एक साथ जोड़ लिया है।

सोशल मीडिया के नुकसान : सोशल मीडिया कई तात्कालिक ओर दूरगामी दुष्परिणाम हो सकते है। इसके द्वारा लोगों में नकारात्मकता व गलत जानकारियां या फिर निजी डेटा की अवैध रूप से चोरी या हैकर्सो द्वारा अकाउंट को हैक किया जा सकता है जिसके ज़रिये वह आपके गोपनीय जानकारी को प्राप्त करते हैै। ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए सोशल मीडिया पर लोगो को इस मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

निष्कर्ष: प्रत्येक विषय वस्तु के एक सिक्के के दो पहलू होते है ठिक उसी तरह के सोशल मीडिया के भी फायदे और नुकसान है। इसका सही और सीमित मात्रा में उपयोग करने से लोग अपनी ज़िन्दगी क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं। यह आपके मनोरंजन और पैसा कमाना का जरिया भी उपलब्ध करवाता है , उसी प्रकार हैकिंग और वायरस का हमला, चोरी की संभावना को बढ़ावा देती है।

हम स्पष्ट रूप से परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। भारत युवाओं का देश है और परिवर्तन के लिए इन की एक बड़ी भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer