
डी. के यादव
गया। कोंच प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर कोविड टीकाकरण का महा अभियान का आयोजन कल 31 अगस्त को होना है जिसमें हजारों हज़ार लोगों को टिका दिया जाना है। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कोंच प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने बिहार के सभी जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र लिखकर इस महाअभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने को आदेश दिया है जिसके आलोक में प्रखंड कोंच के बीडीओ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयुवर्ग के लाभार्थियों को कोविड 19 के टीकाकरण से आच्छादित करने हेतु छः माह में छः करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे प्राप्ति के लिए 31 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को कोविड 19 टीकाकरण का महाअभियान का आयोजन किया जाना है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच के स्वास्थ्य प्रबंधक मो.वसिमुद्दीन ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में डा.सीताराम केशरी, ममता कुमारी, खुशबू कुमार, नवीन कुमार, आशीष कुमार, विकास कुमार, मो. नदीम, रवि कुमार को लगाया गया है। वहीं, मध्य विद्यालय आंती ( आंती-पलाकी के लाभार्थी) में डॉ. मो. गुलाम अनिस, अंशु प्रभा, अमृता कुमारी,मो. अहद, माया मिश्रा, पिंटू कुमार को लगाया गया है। वहीं , आँगनबाडी केंद्र धनछुही में श्यामा सिन्हा, रीता कुमारी, सतीश कुमार को लगाया गया है।हाई स्कूल अंगरा में कुमारी कुन्ती, चन्द्रमणि कुमार को लगाया गया है। मध्य विद्यालय भाम में डा.खालिद तनवीर, किरण कुमारी, आलोक कुमार को लगाया गया है। पंचायत राज सरकार भवन मंझियावां में डॉ. संगीता रंजन, माधुरी कुमारी, आशा सिन्हा, पुरूषोत्तम कुमार को लगाया गया है। अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काबर में डॉ. एम.एम. हक ज्या, बिन्दा शर्मा, नरेश पासवान, रीकेश कुमार को लगाया गया है। मध्य विद्यालय उसास में अमीता कुमारी सिन्हा,विमला देवी, रवि कुमार को लगाया गया है।आंगनबाड़ी केन्द्र, गरारी में नीलू कुमारी, शैलेश कुमार को लगाया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र ढिबरी में सुजाता सुधांशु, चंदन कुमार को लगाया गया है। मध्य विद्यालय मंगरौर में मुन्ना कुमारी, दीपक कुमार को लगाया गया है।रामाश्रय हाई स्कूल पाली में डॉ. संजय कुमार, मधु कुमारी, अजय कुमार को लगाया गया है। आँगनबाडी केंद्र कोराप में सविता कुमारी, अजय सिंह, मो.दानिश को लगाया गया है। अहियापुर मंदिर के पास जीरा कुमारी, किरण कुमारी, गुलशन कुमार को लगाया गया है। मध्य विद्यालय मुंडेरा में सरोज कुमार, मनोज कुमार सिंह को लगाया गया है।मध्य विद्यालय तरारी में नीलम कुमारी, देव सिन्हा को लगाया गया है। आंगनबाडी केंद्र मोक में लालती कुमारी, रौनक कुमार को लगाया गया है। मध्य विद्यालय अदई में सुनैना कुमारी, विरेन्द्र कुमार को लगाया गया है। आंगनबाडी केंद्र तुतुरखी में सुमित्रा कुमारी, विजय प्रसाद को लगाया गया है। शिव मंदिर के पास सिंघडा में रीता कुमारी एवं अजीत कुमार को लगाया गया है।
One Comment