विविध

रक्तदान कर बचायी महिला की जान 

    डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। हैंड्स ऑफ प्रकाशचंद्रा टीम के सदस्य श्याम मिश्रा ने दाउदनगर के एक निजी हॉस्पिटल में रक्तदान कर एक महिला की जान बचायी। टीम के सदस्य चिंटू मिश्रा ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या दो निवासी सुनील कुमार तांती की पत्नी मुन्नी देवी की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। तबीयत अधिक खराब होने के बाद इलाज के लिये दाउदनगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा ब्लड की आवश्यकता बतायी गयी। इसकी जानकारी टीम के संरक्षक एवं रेड क्रॉस सोसाइटी उपशाखा दाउदनगर के सचिव डॉ प्रकाश चंद्रा को मिली. सूचना मिलते ही दाउदनगर शहर के कूचा गली निवासी श्याम मिश्रा ने निजी हॉस्पिटल में पहुंचकर रक्तदान कर महिला की जान बचायी। मौके पर राव मनीष यादव, साहिल सोनी, गोविंदा राज, झोंकी यादव, सिक्कु राय आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer