राजनीतिविविध

राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 27वां स्थापना दिवस

– संजीव कुमार –

मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद) राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मदनपुर प्रखंड स्थित पाठक बिगहा रोड में महादलित टोला मे पार्टी का 27वां स्थापना दिवस मनाया जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार ने की। इस दौरान अम्बेडकर परिचर्चा भी की गयी।जसमे भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों का अनुग्रहण कर उसे अपने विचारों मे सम्मिलित करने पर जोर दिया गया।स्थापना दिवस मे उपस्थित पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, राजद गरीब, अल्पसंख्यक एवं महादलितों की पार्टी है।उनके नेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व मे सभी दलित, पिछडों को सामनता का अधिकार मिला है।

उनकी पार्टी का यह उद्देश्य है कि हर क्षेत्र मे गरीब, दलितों को समान अधिकार मिले। उन्हे भी आगे बढ़ने का हक प्राप्त हो।सबने कहा कि,भाजपा सरकारी इजेंसियों का दुरूपयोग कर सता पर काबिज है। वो पूंजीपतियों की पार्टी है।भाजपा ने देश को बेचने और देशवासियों को ठगने का काम किया है।अब बिहार की जनता जाग चुकी है। बिहार मे उनका दाल नहीं गलने वाला है। बिहार माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व मे तेजी से विकास कर रहा है। लोकसभा चुनाव मे राजद बिहार के सभी सीटों पर जीत अर्जित करेगी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए उत्साहित किया गया।इस दौरान पंचायत अध्यक्ष रमीज़ राजा, दक्षिणी उमगा प्रभारी रामकुमार यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश यादव, अमरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer