विविध

पुनपुन नदी के मिटते अस्तित्व को बचाने व झारखंड पर्यटन मानचित्र पर दर्जा दिलाने को लेकर किया गया अहम बैठक

      मो. फखरुद्दीन

पलामू। पिपरा प्रखंड अंतर्गत बारा बानाडीह गांव में रविवार को आम जनता एवं कमिटी के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता डॉ. रविकांत त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस दौरान पुनपुन नदी के उदगम स्थल के मिटते अस्तित्व को बचाने, निर्मल कराने, एवं उद्गम स्थल को झारखंड पर्यटन मानचित्र पर दर्जा दिलाने को लेकर सर्वसम्मति से कमिटी विस्तार व कुछ प्रस्ताव पारित किया गया। मगध क्लिनिक के संचालक डॉ विनोद कुमार को महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। पिपरा प्रखंड के जिला परिषद संदीप कुमार पासवान के द्वारा दिया गया यात्री शेड के लाभुक समिति का चुनाव किया गया। अध्यक्ष महेंद्र पाल, सचिव सुनील कुमार सिंह, रामजन्म सिंह, अवध सिंह, अमित सिंह, अरुण सिंह, शौरभ, मुन्ना सिंह, अभिषेक सिंह को सदस्य बनाया गया। अष्टभुजी माता के मंदिर का निर्माण कार्य शुभ दशहरा से प्रारंभ किया जाएगा।

पुनपुन उदगम तीर्थ स्थल कुंड पर के आवश्यक सारे कार्य टीम भावना से मिल जुल कर किया जाएगा! इस बैठक में संरक्षक – नरेश गुप्ता के द्वारा एक लाख रुपये का चेक अनुदान के रूप में दिया गया। उपसंरक्षक मुखदेव सिंह, अध्यक्ष- डॉ रवि कांत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष-डॉ विजय कुमार मेहता, सचिव-प्रफुल्ल कुमार पाठक, उपसचिव-जितेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष-सिद्धि कुमार सिंह, उपकोषाअध्यक्ष-विजय कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री-जगदीश प्रजापत, उपसंगठन मंत्री-महेंद्र पाल, मीडिया प्रभारी-दिनेश सिंह व रिशु कुमार सिंह, प्रवक्ता-जयप्रकाश सिंह “उर्फ” बड़का बाबू, अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, विनोद सिंह, महामंत्री-दिनेश तिवारी। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ रविकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुनपुन नदी राष्ट्रीय स्तर का एक धार्मिक और ऐतिहासिक नदी है। इसे बचाना हमारा कर्तव्य ही नही संकल्प भी है। इससे इस क्षेत्र का विकास भी सम्भव है, अतः जिसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ झारखंड सरकार न्यासबोर्ड के अधिकारियों को तथा केन्द्रीय योजना नमामी गंगे से जोड़ने पर भी बल दिया गया। इस दौरान रामनरेश तिवारी, अवध सिंह, रामजन्म सिंह, श्रीकेश सिंह, तीर्थराज तिवारी, गणेश तिवारी, अंजनी तिवारी, जितेंद्र सिंह, अक्षय सिंह व किशन कुमार मिश्रा समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer