
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। दाउदनगर पुलिस ने पुराना शहर वार्ड संख्या आठ निवासी युवक मो. आदिल अंसारी को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि उसे दाउदनगर थाना कांड संख्या 482/21 में गिरफ्तार किया गया है। शहर के वार्ड संख्या दो निवासी रोहित कुमार के घर में चोरी की घटना घटी थी। बाद में वार्ड संख्या नौ के एक खाली भूभाग से स्थानीय लोगों द्वारा बर्तन का बोरा निकालते उक्त युवक को देखा गया। हल्ला करने पर वह युवक बर्तन का बोरा छोड़कर भाग निकला। बर्तन की पहचान गृह स्वामी द्वारा अपने घर से चोरी गये बर्तन के रूप में की गयी जिसके बाद पुलिस ने मो. आदिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
One Comment