राजनीति

अश्विनी कुमार तिवारी को संगठन प्रभारी बनाये जाने पर पार्टी नेताओं ने जताया हर्ष

     डॉ. ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। दाउदनगर-भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी को भाजपा के गोह विधानसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करते हुये भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि श्री तिवारी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। उनका संगठनात्मक अनुभव लगभग 20 वर्षों का रहा है। वे संगठन के कार्यों में लगातार लगे हुये हैं, इसलिए उनके नेतृत्व में निश्चित तौर पर संगठन मजबूत होगा। बधाई देने वालों में भाजपा के दाउदनगर नगर महामंत्री ब्रजेश कुमार, मनोज केसरी, बसंत कुमार, दिनेश कुमार, रामजी मालाकार, जिला कोषाध्यक्ष टैगोर, युवा मोर्चा जिला मंत्री धीरज पाठक ,नगर कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार चाणक्य युवा संघ के अध्यक्ष नीरज पांडेय, बुलबुल तिवारी, सोनू तिवारी, भास्कर तिवारी, सुनील दुबे आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer