राजनीति

आशीर्वाद यात्रा के दौरान बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के सपने को पूरा करने के लिए दाउदनगर पहुंचे चिराग 

      डॉ ओमप्रकाश कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद) लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि उनके पिता ने अपना पुरा जीवन बिहार के लिये समर्पित कर दिया था। उनके निधन के बाद हमें कई तरीके की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। मुझे अपने पिता स्व. राम विलास पासवान के सपनों को एवं विहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के सपने को पूरा करना है। उसके लिये मुझे आम जनता का साथ चाहिये। कुछ लोग कहते हैं कि चिराग पासवान अकेले हो गये हैं। उन्होंने आम जनता से पूछा कि क्या वे अकेले हैं क्या, जिसके पास आप सभी का आशीर्वाद हो वह कभी अकेला नहीं हो सकता जिन लोगों ने उनके पिता, उनके आदर्श स्व. राम विलास पासवान के पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है, उन्हें अपमानित करने का काम किया है उन्हें आम जनता सबक सिखायेगी। उन्होंने बिहार को विकसित बनाने व स्व. राम विलास पासवान के सपने को पूरा करने के लिये आम जनता से आशीर्वाद देने की अपील की। औरंगाबाद जिले में आशीर्वाद यात्रा के दौरान पहुंचे चिराग पासवान ने महावर और पासवान चौक पर लोजपा के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आम जनता को संबोधित किया। जगह-जगह हुआ स्वागत-आशीर्वाद यात्रा पर औरंगाबाद जिले में पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान का आगानूर मोड़ पर लोजपा नेता एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रह चुके डॉ प्रकाश चंद्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। श्री पासवान के साथ लोजपा नेता हुलास पांडेय भी वाहन पर सवार थे। आगानूर मोड़ पर पहुंचने के बाद श्री पासवान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राम विलास पासवान एवं पूर्व सांसद स्व. रामचंद्र पासवान की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। डॉ प्रकाश चंद्रा के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया। गाजा-बाजा के साथ उनका स्वागत किया गया. औरंगाबाद जिले की प्रवेश सीमा ठाकुर बिगहा, शमशेर नगर ,अकबरपुर, केरा मोड़ समेत अन्य स्थानों पर श्री पासवान का भव्य स्वागत किया गया। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लंबे काफिले के साथ श्री पासवान एनएच 139 पर दाउदनगर- पटना मुख्य पथ पर जनता का अभिवादन करते हुये महावर पहुंचे। महावर में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां आयोजित एक सभा को भी उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत किया गया, कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की गयी। उन्होंने औरंगाबाद रोड में प्रकाशचंद्रा हॉस्पिटल का भी उद्घाटन किया। चिराग पासवान के स्वागत में जगह-जगह होर्डिंग व बैनर लगाया गया था। औरंगाबाद रोड में महिलाओं ने चिराग पासवान का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। महावर गांव में मूर्ति अनावरण के बाद पासवान बुद्धिजीवी मित्र मंडली के सदस्य के द्वारा चिराग पासवान एवं डॉ प्रकाश चंद्रा को अंग वस्त्र गुलदस्ता एवं चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। राजेश पासवान, राजेंद्र पासवान, कृष्णा पासवान, विजय पासवान, ब्रजकिशोर पासवान, बैजनाथ पासवान अधिवक्ता आदि के देखरेख में महावर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दाउदनगर के अमृत बिगहा पासवान चौक मोड़ पर मूर्ति अनावरण का देखरेख गणेश कुमार रोशन ने किया। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के साथ आम जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। चिराग पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो काम वर्तमान समय के सरकार ने खंजर भोंकने का कार्य किया है। वह बिहारी बर्दाश्त नहीं करेगी आने वाले समय में इस सरकार को उखड़ फेंकेगी। चिराग के साथ पूरे बिहार खड़ा है सिर्फ आशीर्वाद चाहिए। आशीर्वाद से ही बिहार का बदलाव होगा। दाउदनगर औरंगाबाद रोड में।
प्रकाश चंद्रा हॉस्पिटल के उद्घाटन करते हुए जमुई सांसद एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा पूरे बिहार में बदहाल है जो काम सरकार को करना चाहिए वह काम मेरे सहयोगी के द्वारा किया जा रहा है आम जनता को बेहतर सुविधा मिलेगा। लेकिन समय आने पर जनता सबक सरकार को सिखाएगी और उखाड़़ फेंकने का कार्यय करेगा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा बिहार में गूंजता रहेगा। काफी भीड़़ भाड़ देखने को मिला। दाउदनगर शहर बाजार में रोड शो के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त किया। भीड़ का नियंत्रण एवं देखरेख प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेंद्र पासवान थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा सब इंस्पेक्टर वीरद्र कुमार पासवान ,अमरेंद्र कुमार आदि लोग के द्वारा कियाा गय और शांतिपूर्ण आशीर्वाद यात्रा सफल बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer