मगध हेडलाइंस: कुटुंबा (औरंगाबाद) प्रखंड स्थित पंचदेव धाम चपरा के प्रांगण में पंचदेव धाम महोत्सव 2022 की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचदेव धाम के संस्थापक सह जन विकास परिषद के संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने किया। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार विमर्श किया एवं पंचदेव धाम महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। महोत्सव के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु एक आयोजन समिति बनाई गई। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह, संरक्षक ई. सुबोध कुमार सिंह, अध्यक्ष शिव नारायण सिंह, संयोजक सिद्धेश्वर विद्यार्थी, सचिव शिवदेव पांडेय, उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, को बनाया गया।सह सचिव रामजीत सिंह, वेद प्रकाश, अजय पांडेय, उज्जवल रंजन,उपेंद्र सिंह को बनाया गया। जबकि समन्वयक की जिम्मेदारी विजय कुमार को दी गई। कृषि आधारित कार्यक्रमों के समन्वयक भानु प्रताप बनाए गए। पंचदेव धाम से संबंधित स्मारिका निकालने की जिम्मेवारी साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी को दी गई। पहली बैठक में उपस्थित सभी सदस्य आयोजन समिति के कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। आयोजन समिति के संयोजक सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य है कि पंचदेव धाम चपरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित एवं प्रसारित करना, पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाना,उपेक्षित एवं गुमनाम कलाकारों को मंच दिलाना। सात दिवसीय महोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस क्रम में 9 फरवरी से 13 फरवरी तक विशेष पूजा अर्चना, 14 फरवरी को साइकिल यात्रा सत्यबहिनी मंदिर से पंचदेव धाम तक, उद्घाटन समारोह, पंचदेव धाम की धार्मिक महिमा एवं गरिमा विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। उसी दिन पंचदेव धाम पर आधारित गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा एवं रात्रि में कवि सम्मेलन का कार्यक्रम निर्धारित है। 15 फरवरी को विद्यालयी बच्चों द्वारा विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।निबंध, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया जाएगा। कुश्ती प्रतियोगिता अंतराज्यीय महिलाएं पुरुषों द्वारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 16 फरवरी को कृषि परिचर्चा, महिला कबड्डी प्रतियोगिता एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सारे कार्यक्रम को मूर्त स्वरूप प्रदान करने हेतु अगली बैठक 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। आज के महत्वपूर्ण बैठक में समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
सेवानिवृत शिक्षक का निधनOctober 29, 2021
-
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौतDecember 11, 2021
-
होली पर्व में शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्चMarch 17, 2022
-
चारा देने गये युवक पर गाय ने किया हमला, हालत चिंताजनकSeptember 13, 2022