विविध

दाउदनगर में पूर्व डीजीपी का हुआ स्वागत 

 डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का दाउदनगर के भखरुआं तिवारी मुहल्ला में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वे देवकुंड में बाबा दूधेश्वर नाथ की पूजा- अर्चना करने के बाद गोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलते हुये दाउद नगर पहुंचे, जहां भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में चाणक्य युवा संघ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष नीरज पांडेय, अवधेश पांडेय, सत्येंद्र तिवारी, देवेंद्र यादव, चंद्र भूषण वर्मा, दीपक उपाध्याय, मुकेश पांडेय, चुन्नू मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। श्री पांडेय ने कहा कि देश को आगे बढ़ाना है। गरीब गुरबों पर विशेष ध्यान देना है। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाना है। जब देश के युवा शिक्षित होंगे तो निश्चित तौर पर देश का विकास होगा। मौके पर सिंधु राज तिवारी, नितेश तिवारी, सागर तिवारी, सोनू तिवारी, रामजी तिवारी, जितेंद्र तिवारी, रामनिवास तिवारी, मुन्ना तिवारी, श्रीकांत तिवारी, रविंद्र पांडेय बंटी चंद्रवंशी, सुमित तिवारी, मनीष तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer