विविध

पुरस्कार वितरण के साथ अंबे महोत्सव संपन्न 

(मिथिलेश कुमार)

मगध हेडलाइंस अम्बा (औरंगाबाद)। ज़िला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंबे महोत्सव आस्था, कला, खेल एवं सामाजिक समरसता से लबरेज़ गुरुवार को सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, वीडियो चंद्र भूषण गुप्ता, अंचलाधिकारी अभय कुमार, सतबहिनी मंदिर न्यास समिति सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया।

देसी अखाड़े में पहलवानों ने आजमाया दमखम :

प्राचीन काल में मल्लयुद्ध के नाम से प्रचलित भारतीय सुर वीरों का खेल आज हमारे समाज से विलुप्त होने के कगार पर है। प्रतियोगिता के लिए तैयार देसी अखाड़े में पहलवानों ने दम आजमाया। वहीं अखाड़े के चारों तरफ सैकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने पहलवानी के दांव पेच का लुफ्त उठाया।

पहलवानों द्वारा लगाए जा रहे हर दांव पर ताली बजाकर दर्शक उनका हौसला अफजाई करते रहें। 80 किलो भार वर्ग में रिशु राज ने प्रथम एवं विराट सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चालिस किलो भार वर्ग में सूरज कुमार ने प्रथम एवं रूद्र प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलो भार वर्ग में नंदन कुमार ने प्रथम एवं मोहित कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 55 किलो भार वर्ग में गौतम कुमार ने प्रथम एवं अभिजीत कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

46 किलो भार वर्ग में मनीष कुमार ने प्रथम एवं अभिनव कुमार अटल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 85 किलो भार वर्ग में अनिकेत रमन ने प्रथम व 61 किलो भार वर्ग में गौरव राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 65 किलो भार वर्ग में महिला पहलवान सलोनी कुमारी ने प्रथम एवं सौम्या रुनझुन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer