विविध

कुंवर सिंह से पूर्व राजा नारायण सिंह थे अंग्रेजों के प्रबल शत्रु: सिद्धेश्वर

8 सितंबर 2021 को स्थापित की जाएगी महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह की प्रतिमा

औरंगाबाद। महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह की प्रतिमा 8 सितंबर 2021 को स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह उक्त निर्णय जन विकास परिषद एंव जनेश्वर विकास केन्द्र के डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता मे अधिवक्ता संघ परिसर मे हुई संयुक्त बैठक मे लिया गया। इस मौके पर सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि राजा नारायण सिंह जगदीशपुर (आरा) कुंवर सिंह से भी पूर्व अंग्रेजों के प्रथम और प्रबल शत्रु थे। अपने मित्र बनारस के राजा चेत सिंह के समर्थन में हजारों अंग्रेज सैनिकों को सोन नहर में डुबो कर मार दिया था। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को सम्मान देने हेतु 1992 ई. मे ही तत्कालीन जिला पदाधिकारी और पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार ने भारतीय स्टेट बैंक के सामने राजा साहब की प्रतिमा स्थापित करने हेतु शिलान्यास किया था। तब से प्रत्येक वर्ष उक्त संस्था द्वारा उनकी पुण्यतिथि आयोजित किया जाता है और प्रतिमा लगाने हेतु प्रयास रत हैं अब प्रतिमा बनकर तैयार है अतः प्रतिमा शीध्र स्थापित हो जाना उचित रहेगा। इन प्रस्ताव पर गहन विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से 8 सितंबर को प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। समारोह को आकर्षक और भव्य बनाने की रूपरेखा बनाने हेतु रवीन्द्र कुमार सिंह, रामजी सिंह, प्रो संजीव रंजन सिंह, अनील कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह को लेकर एक उप समिति गठित की गयी। उक्त समिति 30 अगस्त के पूर्व प्रतिवेदन देगी जिसके आधार पर कार्य को विस्तार दिया जायेगा। दूसरे प्रस्ताव के जरिये पूर्व की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर से हिन्दी दिवस 14 सितंबर तक हिन्दी सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम कि रूपरेखा तय करने हेतु डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, ज्योतिष विद शिवनारायण सिंह और मिडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी को जिम्मेदारी दी गयी। अगली बैठक 30 अगस्त को रखी गयी जिसमे कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया जायेगा। इस दौरान ज्योतिष विद शिवनारायण सिंह, सरपंच संघ प्रदेश संरक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह , जनेश्वर विकास केन्द्र के केन्द्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह , प्रो संजीव रंजन, महराणा प्रताप सेवा संस्थान के पूर्व सचिव अनील कुमार सिंह, मिडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी, अधिवक्ता बिनोद मालाकार एवं प्रतिमा दाता मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer