
डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) पुराना शहर स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह समेत अन्य लोगों ने उनके स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया। उनकी शहादत को याद किया गया। मौके पर कमाल खान ,राजकुमार सिंह, शाहिद हुसैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।