विविध

कब्रिस्तान घेराबंदी को लेकर दो समुदाय में विवाद, कार्य स्थगित  

कुटुंबा(औरंगाबाद) प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटपा अंतर्गत पोला छक्कनबाग गांव में कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य को ग्रामीणों द्वारा रोक दिया गया था। परिवाद के निस्तारण के लिए दो समुदाय के लोगों ने शनिवार को जनता दरबार में आवेदन दिया जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीओ अभय कुमार ने स्थल का मुआयना किया और दोनों समुदाय की बात सुनी। मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों समुदाय को अगले शनिवार को जनता दरबार में बुलाया है। वहीं इस मामले में महादलित बस्ती के लोग गांव के दक्षिण दिशा में कब्रिस्तान से होते हुए रास्ते की मांग कर रहे हैं। इसमें एक ओर जानकारी देते हुए मनोज राजवंशी ने बताया कि कई दशकों से बस्ती के लोग कब्रिस्तान के रास्ते से आते जाते हैं। बस्ती में चार चक्का वाहन के आवागमन के लिए कोई रास्ता नहीं है जिसके कारण शादी विवाह एवं मरीजों की आवागमन में परेशानी होती है। कृषि संबंधित सारे कार्य इसी रास्ते किए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान में इस्तेमाल की जा रही भूमि के सारे कागजात हमारे पास है। कागज़ात के अनुसार हमें कब्रिस्तान का घेराबंदी करने की इजाजत दी जाए। हम लोगों साथ राजनैतिक साजिश की जा रही है। हमें कानून पर भरोसा है हमें न्याय मिलेगा।

                (मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer