विविध

गरीबों के मसीहा थे पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल

  डॉ. ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। यादव महासभा के तत्वावधान में अध्यक्ष नागेंद्र यादव की अध्यक्षता में उनके आवास पर बी पी मंडल की जयंती मनायी गयी। उपस्थित लोगों ने बीपी मंडल की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा के दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि बीपी मंडल ने गरीबों वंचितों एवं असहायों को अधिकार दिलाने के लिये कार्य किया। उनके द्वारा किये गये कार्य आज भी अविस्मरणीय हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। मौके पर रंजन कुमार वर्मा, विपिन यादव, प्रो. विजय ब्रजराज, प्रो. कृष्णा यादव, आरपी सिंह ,रवि बंगाली, धीरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, अरुण कुमार, रुंजय कुमार,तपसी सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer