
औरंगाबाद। शहर के जय मां कॉलोनी स्थित राज कंपलेक्स में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव एवं संचालन प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुनील कुमार शर्मा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। स्वर्गीय कल्याण सिंह की जीवन पर चर्चा करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह भारतीय ऐसे राजनीतिज्ञ थे जिनका नाम राजनीति की गलियारों में जन-कल्याण के लिए जाना जाता रहा है। दो बार उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ वे राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। विवादित बाबरी मस्जिद विध्वंस होने के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी ही थे जिन्होंने सरकार गिर जाना मुनासिब समझा किन्तु हिंदुओं पर गोली नही चलने दिया। उत्तर प्रदेश के लोग कल्याण सिंह जी को प्यार से बाबूजी पुकारते थे और उन्हें 26 अगस्त 2014 को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।उन्हें प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता के रूप में जाना जाता है, वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने किन्तु बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये 6 दिसम्बर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। वो 1993 को उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अत्रौली और कासगंज से विधायक निर्वाचित हुये। चुनावों में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरा लेकिन मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी ने गठबन्धन सरकार बनायी। विधान सभा में कल्याण सिंह विपक्ष के नेता बने थे। सितम्बर 1997 से नवम्बर 1999 तक पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उच्च शिक्षा प्राप्ति के पश्चात इन्हे शिक्षक के तौर पर नौकरी मिली थी।1975 के राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान इन्हे पुलिस द्वारा 21 महीनो तक जेल में कैद कर रखा गया था।बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री थे, इन्होने पुलिस द्वारा कारसेवकों पर गोली चलाने से रोक लगाया था। इस घटना के पश्चात अपनी नैतिक जिम्मेवारी के तहत इन्होने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।अपने पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही इन्होने वर्ष 1992 में एंटी कॉपिंग एक्ट 1992 लाकर परीक्षा में होने वाली चोरियों को रोका था। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह, विरेंद्र कुमार सिंह, नबीनगर नगर अध्यक्ष मुकेश साहू, अनिल सिंह, विनोद शर्मा, रोशन कुमार, जदयू नेता अमर उजाला, लक्ष्मी नारायण सिंह, प्रकाश सोलंकी, मुन्ना कुमार, प्रकाश सोलंकी, श्रीनिवास सिंह, मदन राय, कुश कुमार ,देवीदयाल पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।