
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। दाउदनगर-एन एच 139 के दाउदनगर -पटना मुख्य पथ पर सिपहां मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक कार में टक्कर मार दिया जिससे कार पर सवार दो महिला समेत चार लोग जख्मी हो गयेे। हांलाकि, पुलिस द्वारा तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की गयी है। घायल होने वालों में विकास कुमार, उमेश प्रसाद और प्रज्ञा कुमारी शामिल हैंं जिनका इलाज दाउदनगर के अरविंद हॉस्पिटल में किया जा रहा है। कार सवार दाउदनगर की ओर से पटना की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान सिपहां लॉक की ओर से तेज व अनियंत्रित गति से जा रही ट्रैक्टर ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार में सवार चार लोग जख्मी हो गये। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी जाती है। नवीनगर प्रखंड के टंडवा निवासी विकास कुमार गुप्ता की बहन अर्चना अपने पति उमेश प्रसाद सुमन, बेटी प्रज्ञा कुमारी और बेटा हरिओम के साथ अपने घर आरा से टंडवा गये हुये थेे। वापस लौटने के क्रम में दाउदनगर के सिपहां मोड़ के पास सड़क हादसे के शिकार हो गये.दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला जिसे बाद में पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। चालक भागने में सफल रहा जिसकी छानबीन की जा रही है।