विविध

पंचायत अध्यक्ष की मृत्यु पर एनसीपी प्रखंड अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त 

    मिथिलेश कुमार

कुटुंबा (औरंगाबाद) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र राम की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र मे उनका कार्य सराहनीय रहा है। वे पार्टी के दिशा निर्देश पर काम करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनका असमय जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। समय के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय रिश्ता जुड़ जाता है। हम सभी कार्यकर्ता काफी मर्माहत हैं।

ईश्वर उनके परिजनों को इस विकट परिस्थिति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विदित हो कि बालूगंज बाजार से लौटने के क्रम में कुएं में गिरकर योगेंद्र राम की मृत्यु हो गई थी। वे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के ग्राम पंचायत डुमरा के पंचायत अध्यक्ष थे। इस दौरान एनसीपी जिलाध्यक्ष विनोद पासवान, धनंजय पासवान, अजीत कुमार सिंह, रवि कुमार मेहता विवेक पासवान, चंदन कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer