मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद): झोपड़ी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। यह मामला मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पशु मेला की हैं। जहां एक झोपड़ी में अज्ञात व्यक्ति का शव मंगलवार की शाम बरामद की गई है। मिली जनकारी के अनुसार मृतक विक्षिप्त था और वह बीमार भी था। मेले में आने-जाने वाले लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके अलोक में पहुंचे थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने मामले की जानकारी प्राप्त किया। वहीं इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। हालांकि ख़बर लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका था। थानाध्यक्ष की माने तो शव की शिनाख्त हेतु विभिन्न स्त्रोतों से पता लगाया जा रहा है। शिनाख्त होने पर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया जायेगा अन्यथा 72 घंटे के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।
Related Articles
Check Also
Close
-
बच्चा चोरी के संदेश में लोगों ने महिला को पकड़ा, पुलिस को किया सुपुर्दNovember 14, 2022
-
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहरामAugust 7, 2023
-
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, मामला दर्ज़December 5, 2022
-
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे किसान सलाहकारJune 5, 2023