औरंगाबाद। व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे 11 वें अनिन्दिता सिंह ने सात अभियुक्तों को धारा 147, 307/149 में दोषी करार देते हुए बंधपत्र विखंडित कर हिरासत में लिया गया जिससे 65 वर्षीय एक महिला अभियुक्त बिन्दा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह न्यायालय परिसर में ही बेहोस होकर गिर पड़ी जिसकी ख़बर पुरे न्यायालय में तेजी से फ़ैल गई। इधर महिला अभियुक्त को बेहोशी की खबर सुनते ही जिला जज मनोज कुमार तिवारी ने भी तुरंत अपने चैंबर से निकल कर महिला का हाल चाल जानने के लिए वहां पहुंचे तथा डाक्टर को बुलाकर व समुचित इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल भेजवाया।
इसके बाद डाक्टर से उस महिला की जानकारी ली। हालांकि थोड़ी देर बाद महिला की तबियत समान्य हो गयी। इस कार्य को लेकर लोगों ने जिला जज की प्रसंशा की। जानकारी के मुताबिक इन सभी अभियुक्तों के विरुद्ध वर्ष 2009 में बारूण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इधर मामले में सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई के तिथि 08.04.22 निर्धारित किया गया है। ये सभी बारूण थाना अंतर्गत सिलौजा गांव के रहने वाले हैं।