विविध

जनता दरबार लगाकर सुनी गई फरियाद

    – डी के यादव

कोंच (गया) प्रखंड के कोंच एवं आंती थाने में जनता दरबार लगाया गया और लोगों की फरियाद सुनी गई। अंचलाधिकारी योगेन्द्र कुमार अपने राजस्व कर्मचारी रामप्रवेश शर्मा के साथ कोंच थाने के सभागार में एस आई रविन्द्र सिंह के साथ जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित मामले को सुना। वहीं, अंचलाधिकारी योगेन्द्र कुमार और आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार के नेतृत्व में आंती थाने के परिसर में जनता दरबार लगाकर लोगों को भुमि से संबंधित मामलों को राजस्व पदाधिकारी बिनित ब्यास और एस आई ने एक मामले को निपटारा किया। कोंच थाने में अंचलाधिकारी योगेन्द्र कुमार ने पत्रकारों को जवाब देते हुए बताया कि कोंच और आंती थाने में जमीन से संबंधित एक एक मामले आया जो दोनों मामले को निपटारा किया गया। जबकि नापी करवाने को लेकर एक आवेदक द्वारा आवेदन जनता दरबार में दिया गया उसे भी अंचलाधिकारी ने समयानुसार नापी करवाने की बात कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer