(मिथिलेश कुमार)
मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। अम्बे महोत्सव की तैयारी को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के बहुद्देशीय भवन में कलाकारों का ऑडिशन लिया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों से सैंकड़ों विद्यार्थियों ने ऑडिशन में भाग लिया। ऑडिशन में कलाकारों का प्रदर्शन देखने के बाद निर्णायक मंडल ने महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों का चयन किया।
एकल गायन (सुगम संगीत) में मगध महिला कॉलेज नबीनगर की आरती कुमारी, डीएवी पब्लिक स्कूल नबीनगर के आयुष कुमार, डी एन एस पब्लिक स्कूल के आर्यन कुमार, राहुल कुमार, प्रोगेसिव चिल्ड्रन एकेडमी के अनुभव श्री एवं संभव श्री, प्लस टू उच्च विद्यालय गंगाधर के रामजी कुमार, संत जेवियर हाई स्कूल के पीयूष, कुटुंबा के शिवम कुशवाहा तथा देव से मोहित पाठक का चयन किया गया। लोकगीत के लिए ओम मेहता , आदित्य कुमार तथा राष्ट्रीय गीत के लिए हर्ष कुमार, विश्वजीत कुमार का चयन किया गया।
एकल रिकॉर्डिंग डांस के लिए विवेकानंद पब्लिक स्कूल अंबा की सोनाली कुमारी, ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल रानी कुमारी, मैग्नीफिसेंट कोचिंग सेंटर अंजली कुमारी, ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल के अंशु कुमार, प्राथमिक विद्यालय देवची बीघा कि मीनाक्षी कुमारी, सनोज कुमार, नंदनी कुमारी, रामेश्वर पब्लिक स्कूल की सविता कुमारी, प्रोग्रेसिव चिल्ड्रन एकेडमी के अनुभव श्री, बाल विकास विद्यालय की वंदना कुमारी तथा कपिलदेव संगीत महाविद्यालय से ज्योति कुमारी का चयन किया गया।
सामूहिक नृत्य के लिए संत जेवियर हाई स्कूल, प्रोग्रेसिव चिल्ड्रन एकेडमी, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल, मध्य विद्यालय रतिखाप, डीएवी पब्लिक स्कूल नबीनगर के कलाकारों का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में इंटर स्कूल जम्होर प्लस टू संगीत शिक्षिका श्वेता सिंह, इंटर स्कूल बारुण संगीत शिक्षक सुनील मौआर, इंटर स्कूल दोसमा संगीत शिक्षक अविनाश झा ‘घुंघरू’ शामिल थे। ऑडिशन के संचालन में शिक्षक चंद्रशेखर साहू, विकास कुमार विश्वास, अजय पांडेय, रिंकू कुमार सिंह, शिक्षक वेद प्रकाश ने अहम भूमिका निभाई।