विविध

जनता दरबार लगाकर सुनी फरियाद

    – डी के यादव

मगध हेडलाइंस: कोंच(गया) शनिवार को प्रखंड में स्थित आंती थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निबटारे की कोशिश की गई। थाना परिसर में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार के देख रेख में यह आयोजन किया गया जिसमें सीआई किशोरी प्रसाद सिंह भी उपस्थित हुए। आयोजित शिविर में अंचल क्षेत्र से दो फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ बंटबारे को लेकर उपस्थित हुए। जिन लोगों के मामले सुनवाई के लिए रखे गए, उसमें अचूकी एवं आंती गांव के भाई का आपसी बँटबारा का मामला शामिल रहा जिसमें ग्राम अचूकी से सुशील कुमार पिता सुरेंद्र शर्मा एवं ग्राम आंती से रणविजय सिंह पिता सच्चिदानंद सिंह अपने फरियाद को लेकर आये थे। जिसे आपसी सहमति से बँटबारा कर लेने को कहा गया। मौके पर राजस्व पदाधिकारी बिंद ब्यास, रविकांत सिंह एवं कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer