विविध

पुनपुन तीर्थ विष्णु धाम में हुआ भव्य महा आरती का आयोजन

औरंगाबाद। जम्होर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनपुन तीर्थ विष्णु धाम परिसर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जनेश्वर विकास केंद्र औरंगाबाद के तत्वावधान में आयोजित महाआरती की अध्यक्षता प्रदीप कुमार सिंह ने की।महा आरती का संयुक्त संचालन सरपंच पप्पू ज्वाला सिंह, उपसरपंच सतीश वर्मा एवं मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने किया। सर्वप्रथम आचार्य छोटेलाल पांडेय बालकानंद ब्रह्मचारी एवं अनिल पांडेय के नेतृत्व में मंत्रोचार द्वारा भगवान विष्णु एवं अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात, महाआरती का गायन किया गया। मगध के 4 महान तीर्थों में से एक पुनपुन तीर्थ विष्णु धाम की महता पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। पुनपुन मोक्षदायिनी के स्वरूप को उत्कर्षित करती हैं, तो वहीं विष्णु धाम को गया तीर्थ का द्वार माना जाता है। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जनेश्वर विकास केंद्र के संस्थापक सिद्धेश्वर विद्यार्थी, पंचदेव धाम चपरा के संस्थापक अशोक सिंह, सिंहा कॉलेज भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर रामाधार सिंह, कवि एवं लेखक राम किशोर सिंह, महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के पूर्व सचिव अनिल कुमार सिंह, रामजी सिंह ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि पुनपुन तीर्थ विष्णु धाम स्थल प्राकृतिक सुषमा से आच्छादित बहुत ही सुंदर और मनोहारी है। इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा अवश्य मिलना चाहिए। आज के आरती समारोह में वार्ड सदस्य पवन विश्वकर्मा, गायत्री शक्तिपीठ जम्होर के व्यवस्थापक नवनीत कुमार, राणा सुनील सिंह,सुजीत कुमार सिंह, तेली महासभा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, राम पुकार ओझा पुनपुन माता मंदिर के पुजारी देव बली सिंह, मधुसूदन त्रिवेदी, सुनील वर्मा, राजेश रंजन,चंद्रावती देवी, अश्विनी कुमार सिंह, सोनू कुमार रामदुलार प्रसाद, बेनी पासवान, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer