
औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड स्थित गजना न्यास समिति की महत्वपूर्ण बैठक 17 अक्टूबर को गजना धाम परिसर मे आयोजित की जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए गजना न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि गजना धाम के यथोचित विकास एवं गजना महोत्सव आयोजित करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया है। वर्ष 2004 से यहां स्थानीय लोगों द्वारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। जो 2019 में सरकार द्वारा इसका अधिग्रहण कर लिया गया और सरकारी खर्च पर महोत्सव का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण के दौर में 2020 में सरकार द्वारा महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों ने ही महोत्सव का आयोजन किया। इस बार भी ऐसी संभावना जताई जा रहा है कि सरकारी स्तर पर महोत्सव आयोजन नहीं किया जाएगा। उसी के मद्देनजर यह बैठक का आयोजन किया गया है। गजना धाम बिहार झारखंड के सीमा पर अवस्थित प्राकृतिक उपादानों से आच्छादित एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है जिसका वर्णन पुराणों में भी मिलता है। यह भी बताया कि इस स्थल को देश -विदेश में प्रचारित एवं प्रसारित करने हेतु बैठक किया गया है जिसमें गजना धाम के विकास के लिए अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा होगी। यह स्थल शक्ति की उपासना करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण स्थल है। यहां अक्सर शक्ति के उपासक अपनी साधना संपन्न करते हैं और वर्ष भर श्रद्धालुओं की तांता लगी रहती है।