
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। दाउदनगर पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को मौलाबाग चेक पोस्ट के पास से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दाउदनगर थाना के एएसआई शिव बचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा की गयी। गिरफ्तार रमेश कुमार शहर के बिगन बिगहा का रहने वाला है। बताया जाता है, थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि उसे शराब के नशे में मौलाबाग चेक पोस्ट से पकड़ कर थाना लाया गया। ब्रेथ एनलाइजर से जांच के बाद उसकी चिकित्सीय जांच करायी गयी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।