
डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) पूर्व सैनिक संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक 31 अक्टूबर (रविवार )को मौलाबाग स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर में आयोजित की गयी है। जानकारी देते हुये संघ के अध्यक्ष जनेश्वर सिंह ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। अधिक से अधिक संख्या में पूर्व सैनिकों को संघ से जोड़ने पर विचार किया जायेगा। कैंटीन और राशन कार्ड के मुद्दे पर भी चर्चा की जायेगी। पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर भी चर्चा की जायेगी।