(मिथिलेश कुमार)
मगध हेडलाइंस: अम्बा, (औरंगाबाद)। अखिल भारतीय दुसाद उत्थान परिषद ने निष्ठा, लगन और कर्मठता के आधार पर संजय पासवान को संगठन के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया और कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अपने कार्यकारिणी का गठन कर केंद्रीय कमेटी को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है। संजय पासवान ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम स्वरूप सिंह दुसाद को धन्यवाद दिया और कहा कि सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याणकारी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ईमानदारी, निष्ठा और लगन से काम करूंगा। संगठन एवं समाज को मजबूती प्रदान करने का हर संभव प्रयास करूंगा।