
औरंगाबाद। हत्या के आरोपी एक महिला को ढिबरा थाना की पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना क्षेत्र के पक्का पर गांव निवासी राम स्वरूप भूईया को ओझा-गुणी के आरोप में टांगी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने पांच लोगों के विरूद्ध ढिबरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसमें उक्त गांव निवासी देवरानी देवी नामजद अभियुक्त बनाई गई थी। इसी क्रम में आरोपी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले में बिरजू भूईया, मनोज भूईया एवं अन्य की छानबीन की जा रही है।