
औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित औरंगाबाद के अधिवक्ता संघ भवन के प्रांगण में जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि एवं लेखक राम किशोर सिंह ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया। संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने संबोधन के क्रम में कहा कि राजा नारायण सिंह की पुण्यतिथि 12 नवम्बर को राज नारायण सिंह पार्क में धूमधाम से मनाई जाएगी जिसके लिए सिद्धेश्वर विद्यार्थी, अनिल कुमार सिंह एवं रविंद्र कुमार सिंह को पुण्यतिथि कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु जिमा दी गई।बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि राजा नारायण सिंह की मूर्ति जो राजा नारायण सिंह पार्क में रखी गई है। उसकी स्थापना अति शीघ्र करने का निर्णय लिया गया। इससे संबंधित विषय पर अगले बैठक में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो०गोविंद सिंह जी की जयंती 15 नवंबर को आयोजित की जाएगी। प्रोफेसर गोविंद सिंह की जयंती मनाने वास्ते एक उप समिति का गठन किया गया जिसमें प्रोफेसर संजीव रंजन, अनिल कुमार सिंह एवं सुरेश विद्यार्थी को जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने का जिम्मा दिया गया। 27 नवंबर को पूर्व सांसद एवं लेखक स्वर्गीय शंकर दयाल सिंह की पूण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया। विभिन्न तरह के साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक उप समिति का गठन किया गया जिसमें कवि राम किशोर सिंह,प्रसिद्ध ज्योतिर्विद, शिव नारायण सिंह,लालदेव सिंह, प्रोफेसर संजीव रंजन एवं सुरेश विद्यार्थी को शामिल किया गया।विभिन्न साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन का भी जिम्मा दिया गया।इसकी शुरुआत साहित्यकार शंकर दयाल सिंह के पूण्यतिथि की रूपरेखा तय करने की जिम्मा दी गई। आज के बैठक में जनेश्वर यादव, प्रो० संजीव रंजन, अनिल कुमार सिंह, रामाकांत सिंह, शिव नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह,कमलेश कुमार सिंह, सुरेश विद्यार्थी, दया पात्र सिंह, रामजी सिंह लालदेव, प्रसाद संजय सिंह, मनोज सिंह, रामविलास सिंह, विनोद मालाकार सहित अन्य उपस्थित थे।