
डी.के यादव
गया। कोंच प्रखंड क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शनिवार को देवंती देवी उर्फ कांति देवी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में आए हुए अतिथि के द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जानकारी देते हुए अनुरंजन कुमार ने बताया कि कंचनपुर गांव के महेश यादव की पत्नी देवंती देवी आंगनवाड़ी सहायिका एवं प्रखंड अध्यक्ष थीं जिनकी बीते 11 अक्टूबर को निधन हो गया था। परिवार उनके निधन से शोकाकुल हैं। शोक सभा में जिला पार्षद बालेश्वर यादव, रामराज यादव, चंद्रशेखर यादव, रामचंद्र आजाद, संजय कुमार, जयनंदन शर्मा, सुंदरदेव यादव, केदार यादव, संतोष गिरी, विष्णुदेव दास, पारस पासवान, रामभजन यादव, कमलेश कुमार, जगदीश यादव, रामनरेश प्रसाद, लालधारी यादव सहित अन्य शामिल रहें।