
औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित प्रमुख सामाजिक संस्था जनेश्वर विकास केंद्र प्रखंड इकाई औरंगाबाद की अहम बैठक आगामी 24 अक्टूबर को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सत्यचंडी धाम रायपुरा के प्रांगण में आयोजित की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए जनेश्वर विकास केंद्र के मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने कहा कि ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं से परिपूर्ण सत्यचंडी धाम के प्रचारित एवं प्रसारित करने हेतु एवं सत्यचंडी धाम महोत्सव मनाने। वहीं सत्यचंडी धाम के विकास के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। विदित हो कि सत्यचंडी धाम में सती माता का हस्त स्वरूप गिरने का प्रमाण मिलता है। इस धाम का वर्णन पुराणों में भी आया है। इतनी मान्यताओं के बावजूद भी यह स्थल उपेक्षित है, पर्यटन विभाग की दृष्टि से ओझल है। इन्हीं सब बातों को इंगित करते हुए बैठक का आयोजन किया गया है।
One Comment