राजनीति

क्षेत्र का चहुंमुखी विकास है संकल्प: नन्हकु

                     डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक (दाउद नगर उत्तरी) से प्रत्याशी एवं निवर्तमान जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकु पांडेय ने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर घूम कर मतदाताओं से आशीर्वाद देने की अपील की। घर-घर जाकर लोगों से बात किया और मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि आम जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो रहा है। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र का विकास कराने का हर संभव प्रयास किया है जितनी भी विकास राशि जिला परिषद में प्राप्त हुई, उसे क्षेत्र में विकास में खर्च किया गया। वे हमेशा लोगों के सुख -दुख में भागीदार बने रहे। यही कारण है कि इस बार भी उन्हें आम जनता का भरपूर आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त हो रहा है। जनता उन्हें अवसर प्रदान करती है तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जायेगा। इस क्षेत्र को विकास के शिखर पर ले जाना उनका संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer