हादसा

बंद मकान से मिला एक सेवा निवृत शिक्षिका की शव, अखबार वाले युवक ने दी पुलिस को जानकारी 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। एक बंद मकान से सेवा निवृत शिक्षिका की शव को नवीनगर पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दी है। महिला की पहचान थाना क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी 80 वर्षीय लीलावती सिंह के रूप में की गई हैं। संदर्भ में पुलिस छान-बीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार महिला निःसंतान थीं और वह घर में अकेले रहती थी। पति की मौत पहले ही हो चुकी है। इस दौरान प्रतिदिन की तरह एक युवक अख़बार पहुंचाने जाता था लेकिन गत दो दिनों से मकान की दरवाज़ा बंद देख आस-पास के लोगों से उसने बंद का कारण पुछा, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके अलोक में पहुंची पुलिस ने बल पूर्वक दरवाजा खोला तो देखा कि महिला की मौत हो चुकी है और उसके शव से दुर्गंध आ रही थी। वहीं घटना की सूचना उनके अन्य परिजनों को दी गई है। 10 वर्ष पहले हुई थी सेवानिवृत – महिला बालिका मध्य विद्यालय नवीनगर से क़रीब 10 वर्ष पहले सेवा निवृत हुई थी। इसके बाद उसने अपना मकान नवीनगर में ही बना लिया था और विगत कई वर्षों से उक्त जगह रह रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार वह लोगों से कम मिलती जुलती थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया के अनुसार महिला की मौत स्नान के दौरान गिरने से दो दिन पहले हुई हैं। इस दौरान महिला की शव से दुर्गंध आ रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दी है। वहीं मामले की जानकारी उनके परिजनों दे दी है। फिलहाल संदर्भ में अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer