क्राइम

भद्दे कॉमेंट्स के बाद लड़की ने मजनू को दौड़ा-दौड़ाकर चप्‍पलों से पीटा

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। एक मनचले युवक को लड़की से भद्दे कमेंट्स करना महंगा पड़ा जिस पर दौड़ा-दौड़ाकर मनचले को चप्पलों से पिटाई का वीडियो सामने आया हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो ज़िला मुख्यालय स्थित एक जगह की बताई जा रही हैं जिसमें लड़की से भद्दे कमेंट्स करने के बाद मनचले को धुनाई कर दिया गया।

वहीं इसके बाद लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर इक्कठा हो गए। हालांकि इस दौरान मनचला लोगों की गिरफ्त से छूटकर भागने लगा तो लड़की ने पीछा कर उसे पीटना शुरू कर दिया। बताया जाता हैं कि पिछले कई दिन से एक मनचला रोज उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा था।

लड़की पिछले कुछ दिनों से उसकी बातों को नजर अंदाज किया। इसके बाद भी वह नहीं माना तो लड़की ने हिम्मत दिखाई और लड़की को रास्ते में मनचले ने जैसे ही कमेंट किया वैसे ही उसने उसकी पिटाई शुरू कर दिया जिस पर मनचले ने गीदड़ भभकी बांधना शुरू कर दिया। इसे देख आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। जब युवती ने लोगों को अपनी आपबीती सुनाई तो गुस्साए लोगों ने मनचले को जमकर पीटा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer