राजनीति

बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ़ 7 मार्च को जाप करेंगी राजभवन मार्च 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) सुप्रीमों पप्पू यादव के निर्देश पर बिहार में बढ़ते अपराध व आये दिन सूबे में पकड़े जा रहें शराब को लेकर 7 मार्च को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राजभवन मार्च किया जाएगा जिनको लेकर औरंगाबाद पार्टी कार्यकर्ताओं का एक विशेष बैठक जिला पार्षद आइबी में आयोजित की गई जहां राजभवन मार्च की रूप रेखा पर विचार विमर्श तथा चर्चा किया गया।

जिलाध्यक्ष भोला यादव ने कहा कि बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर 7 मार्च को राजभवन मार्च किया जायेगा। कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की अब कोई चीज नहीं है। यहां अपराधियों का राज कायम हो गया है। आये दिन हत्या, बलात्कार और लूट जैसी घटना बढ़ती जा रही हैं। वहीं, प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है। ज़िला परिषद सदस्य ई. सुरेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, मंहगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। इस पर आधारित मार्च आयोजित हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि नितिश कुमार की सुशासन शराबबंदी तथा बढ़ते अपराध पोल खोल रही है। आज परिस्थितियां ऐसी हैं कि गरीब व मजदूर वर्ग अपनी दैनिक ज़रूरतों को लेकर हतास और परेशान हैं। इसके नौजवानों को रोजगार नाम की कोई चीज नहीं हैं।

इस मौके पर प्रदेश सचिव सह पंचायत मुखिया संजय यादव, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष चुनु यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम पुकार गुप्ता, कार्यालय सचिव रामजन्म यादव, दुलारे पंचायत पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया विजेंद्र यादव, रामाधार यादव, उप मुखिया विजेश्वर यादव, धनंजय मालाकार, शंभू चंद्रवंशी, अरविंद कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer