
औरंगाबाद। शराब के नशे में धूत पांच लोगों को गिरफ्तार कर अंबा थाना की पुलिस द्वारा रविवार को जेल भेज दिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराबबंदी को सफल बनाएं जाने की दिशा में आये दिने चलाएं जा रहे जांच अभियान में शराब के नशे में धूत कुटुंबा थाना क्षेत्र के मुडिला गांव निवासी 50 वर्षीय संजय सिंह एवं अंबा थाना क्षेत्र के नरहर गांव निवासी 36 वर्षीय रामबचन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य मामले में आरा जिला के बढ़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी 48 वर्षीय अरविंद सिंह, 22 वर्षीय पुनीत कुमार शाह एवं 19 वर्षीय विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद इन सभी का स्वास्थ जांच कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गयी है। इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।