
डी.के यादव
गया। कोंच प्रखंड के उतरेन में बूथ का बदलाव किया गया है। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 132 को लेकर पूर्व में चुनाव आयोग के पास लिखित रूप से जानकारी दी गई थी। जो अब अप्रूवल होकर आ गया है। इसमें वार्ड नम्बर 10 के उतरेन मध्य विद्यालय में जो पहले बूथ था। जो अब चेंज कर वार्ड नम्बर 7 में कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 7 का बूथ पहले वार्ड नम्बर 10 में था। बीडीओ ने कहा कि जिस वार्ड में सरकारी भवन है वहीं बूथ को रहना है। इससे लोगों को अब असुविधा नहीं होगी। लोगों का कहना था कि आने जाने में समस्या उत्पन्न होती है। इसबार 2021 का मतदान नए स्थान पर होगा।