
डी.के यादव
गया। कोंच प्रखंड क्षेत्र के गांव दौरमा निवासी शिवनंदन दास का 26 वर्षीय पुत्र अमरेश दास बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने युवक को गया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को गांव ले जाकर गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया। मौके पर कोंच दक्षिणी जिला परिषद प्रत्याशी रेणु देवी के पति सत्येंद्र प्रजापति ने जाकर पीड़ित परिवार से मिला। वहीं , ग्राम कठौतिया निवासी सहदेव यादव (71) का निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वे यादव कॉलेज औरंगाबाद से सेवानिवृत्त हुए थे।