
औरंगाबाद। बापू की जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोग अपने-अपने तरीके से बापू को याद कर रहे हैं और नमन कर रहे हैं। इसी कड़ी में 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्य वाहक कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार ए कंपनी भालुवाहि के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर अनीश कुमार के नेतृत्व में फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत जवानों ने 03 किलोमीटर की दौड़ में भाग भाग लिया। इस आयोजन में जवान काफी उत्साहित दिखे। इस विशेष मौके पर जवानों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और पुष्पमाला अर्पित करते हुए नमन किया। इसके अलावा बापू के रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह केवल दौड़ नही है, बल्कि यह अपने आप में एक आत्मविश्वास पैदा करने वाला अनुभव भी है। अपने दैनिक जीवन शैली में शारीरिक गतिविधियां एवं खेलकूद का समायोजन करने का प्रथम कदम है। आज हम सभी संकल्प ले कि आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रखेंगे तथा बापू के सपनों को साकार करने में व भारत के निमार्ण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
One Comment