
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। सिंदुआर पंचायत के निवर्तमान मुखिया पिंटू शर्मा ने सिंदुआर पंचायत के वार्ड संख्या एक,दो और तीन में जनसंपर्क अभियान चलाया और आम जनता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत का सर्वांगीण विकास कराने का प्रयास किया है। जनता ने अवसर प्रदान किया तो आगे भी पंचायत का सर्वांगीण विकास कराया जायेगा। इस पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना उनका संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने की उनकी पूरी कोशिश होगी। जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरने का वह हर संभव प्रयास करेंगे। हमेशा वे आम जनता के सुख- दुख में सहभागी रहे हैं। सभी गांव तक विकास की किरणें पहुंचाने का उन्होंने हर संभव प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता उन्हें फिर से अपना आशीर्वाद प्रदान कर रही है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आम जनता का आशीर्वाद उन्हें ही प्राप्त होगा। आम जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे चार अक्टूबर( सोमवार )को प्रखंड कार्यालय में नामांकन करने वाले हैं।