
औरंगाबाद। देव थाना से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर महेन्द्र राय को शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित एक समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। वे हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे। देव थाना में उन्होंने वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की। पुलिस-प्रशासन व नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं।
थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय व पुलिसकर्मियों की ओर से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर को अंग वस्त्र प्रदान कर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किए गए। थानाध्यक्ष ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कहा कि पुलिस की नौकरी में व्यक्ति अपने व्यक्तिगत संबंधों से लगभग दुर हो जाता है। अब सेवानिवृत्त हुए महेन्द्र राय अपना अधिक से अधिक समय अपने परिवार व समाज के बीच व्यतीत करेंगे।