चुनावविविध

दूसरे चरण में किसने कहां से मारी बाजी

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के दूसरे चारण के अंतिम चुनावी परिणाम के अनुसार, अंकोरहा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी मुन्नी देवी ने अपने प्रतिद्वंदी गीता देवी को 995 वोट से मारी बाज़ी। महुआवं से बृजमोहन सिंह ने दूसरी बार 140 वोट से जीत दर्ज की है। महुआंव से ब्रजमोहन सिंह ने जनेश्वर सिंह से 140 मतों के अंतर वोट से चुनाव जीते। सोनौरा से चिन्ना राम ने पहली बार 200 वोट से मारी बाज़ी। राजपुर से मुखिया प्रत्याशी नीतू देवी चुनाव जीती और सरस्वती देवी 258 वोट से चुनाव हारी। सिमरी धमनी से शर्मिला गौतम चुनाव जीती और पूर्व मुखिया कौशल्या को 562 वोट से हरायी। कंकेर से मुखिया प्रत्याशी संजय राजवंशी चुनाव जीते और भोला रजक 737 वोट से चुनाव हारे। मझियांवा से अरूण राम ने निवर्तमान मुखिया प्रमोद राम को 1171 वोट से मात दी। बेलाई से अमरीश प्रधान ने शोभा देवी को 165 वोट से मात दी। सोनौरा से रंजीत राम ने रमेश पासवा को 340 वोट मात दी। बरियावां से बिंदु देवी ने निवर्तमान मुखिया मनोरमा देवी को 861 वोट से मात दी।रामपुर से राजकुमारी देवी ने मंजू देवी को 1030 वोट से पराजित की। तोल से मुखिया प्रत्याशी उमरावती देवी ने बिंदिया देवी को 834 मात दी। पिपरा से प्रेमिला देवी ने अनिल सिंह को 840 वोट से मात दी। ठेंगो से लक्ष्मी देवी ने सावित्री देवी को 320 मत से मात दी। केरका से रीता देवी ने सीमा देवी को 298 वोट से हराया। चंद्रगढ़ से लगातार दूसरी बार अमोद चंद्रवंशी विजयी हुए उन्हें कुल 1570 मत प्राप्त हुए जबकि उन्होंनें अपने प्रतिद्वंदी संजीव सिंह को 23 वोट से हराया। जयहिंद तेंदुआ से शशांक राज दूसरी बार जीते, उन्होंने रघुवंश प्रसाद सिंह को 131 वोट से मात दी है। बसडीहा से दुर्गा देवी ने बलराम मिस्त्री को 1460 वोट से पराजीत की। सोरी से भीम कुमार चौहान ने राज नारायण सिन्हा को 126 वोट से मात दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer