
औरंगाबाद। कुटुंबा प्रखंड स्थित शिवन बिगहा गांव में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह के बड़े भ्राता एवं राजकीय मध्य विद्यालय सिमरा के पूर्व संकुल समन्वयक दिवंगत शिक्षक उमेश कुमार सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम के अवसर पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष छठू सिंह के नेतृत्व में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अशोक पांडेय ने उनके व्यक्तित्व एवं कृत्य पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कर्मठी, कार्य कुशल, संवेदनशील एवं व्यवहारिक शिक्षक बताया। बारुण के प्रखंड मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता ने दिवंगत शिक्षक उमेश कुमार सिंह को बहुआयामी प्रतिभा का धनी एवं कार्य के प्रति लगनशील शिक्षक बताया। यह भी कहा कि निकट भविष्य में इसकी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती। श्रद्धांजलि सभा के मौके पर अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, राज्य प्रतिनिधि विकास कुमार, कुटुम्बा प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।